फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The former mayor of the mansion woman handbag robbery

पूर्व मेयर की कोठी के पास युवती से हैंडबैग लूटा

Wed, 18 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
The former mayor of the mansion woman handbag robbery
अपराध - फोटो : अमर उजाला
अशोक नगर में पूर्व मेयर दमयंती गोयल की कोठी के पास रिक्शा सवार एक युवती से बाइकर्स ने हैंडबैग लूट लिया। पर्स में 15 हजार रुपये और मोबाइल था। बदमाशों की तादाद तीन थी और वे एक ही बाइक पर थे। सूचना देने के बावजूद यूपी-100 की पीआरवी 20 मिनट तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


वारदात बुधवार रात करीब 8:05 बजे की है। ब्यूटी पार्लर में जॉब करने वाली मानसी गर्ग निवासी भाटिया मोड़ रिक्शे में घर जा रही थी। उन्होंने बताया कि वह थोड़ी दूर ही चली थी कि एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उनके हाथ से हैंडबैग लूट लिया।
विज्ञापन


इस दौरान झटका लगने से वह सड़क पर गिर कर जख्मी हो गईं। उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जमा हो गए, मगर तब तक लुटेरे भाग चुके थे। रोशनी कम होने के कारण वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकीं। बदमाश हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना 100 नंबर पर दी गई, मगर पुलिसकर्मी कई मिनट तक घटना के बारे में और लोकेशन ही पूछते रहे। जब काफी देर तक पुलिस वहां नहीं आई तो वह अपने घर आ गई।


दूसरी तरफ, इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित का कहना था कि घटना के बारे में थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed