{"_id":"5807ca634f1c1b716b7049f0","slug":"the-disclosure-of-performance-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के खुलासे को किया प्रदर्शन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के खुलासे को किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला/ मुरादनगर।
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावली रोड स्थित इंदिरपुरी कालोनी में दो दिन पूर्व स्क्रैप कारोबारी के घर पड़ी चालीस लाख की डकैती का खुलासा नहीं होने पर लोगों में रोष है। बुधवार को वारदात के खुलासे और दरोगा को हटाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और कालोनी के लोगों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द वारदात का खुलासा न होने पर एसएसपी आफिस पर धरने की चेतावनी दी है।
इंदिरापुरी कालोनी में स्क्रैप कारोबारी शाहिद अहमद के मकान में रविवार रात पड़ी डकैती का खुलासा न होने से लोगों में रोष है। बुधवार को पीड़ित परिवार और कालोनी के लोगों ने वारदात के खुलासे और डकैती का मामला नकबजनी में दर्ज करने वाले दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि एसएसपी दीपक कुमार वारदात के दिन मौके पर पहुंचे और लापरवाह दरोगा के खिलाफ सस्पेंड करने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बात तक पुलिस डकैती का खुलासा करना तो दूर बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस कालोनी में रात में गश्त भी नहीं कर रही है। इसके चलते कालोनी में लोगों में दहशत है। प्रदर्शन में शाहिद अहमद, जमील अहमद, आशु, इदरीश, ताहिर, शकील, शब्बीर, अवधेश, यूनुस, राजा मुस्तफा आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। बता दें कि रविवार रात करीब ढ़ाई बजे नकाबपोश 15 बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी शाहिद अहमद और उनके परिवार को बंधक बनाकर 40 लाख का डाका डाला था।
डकैती के बाद से दो रात से पीड़ित परिवार नहीं सोया
स्क्रैप कारोबारी शाहिद अहमद के मकान में दो दिन पड़ी डकैती के बाद से उनका परिवार दहशत में है। कारोबारी शाहिद अहमद का कहना है कि दो रात उनके परिवार ने जाग कर निकाली है।
आहट होते ही परिवार दहशत में आ जाता है। शाहिद अहमद ने बताया कि उनके घर डकैती डालने के बाद बदमाशों ने कालोनी के किसी ओर के यहां मोटी रकम होने की जानकारी उनसे मांगी थी।