फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The crowd watched the spectacle, the auto driver saved geezer

भीड़ देखती रही तमाशा, ऑटो चालक ने वृद्धा को बचाया

Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी
ब्यूरो, अमर उजाला /मसूरी Updated Fri, 23 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The crowd watched the spectacle, the auto driver saved geezer
अपराध - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर में डूब रही एक वृद्धा को ऑटो चालक ने बहादुरी दिखाते हुए डूबने से बचा लिया। वृद्धा रिटायर्ड फौजी की पत्नी हैं और परिजनों से नाराज होकर नहर में कूदी थीं। 
विज्ञापन

मसूरी की असलम कालोनी में मुन्नी देवी (65) पत्नी नानक चंद रहती हैं। नानक चंद रिटायर्ड फौजी हैं।

मुन्नी देवी ने बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे मसूरी बिजलीघर के सामने गंगनहर के पुल से नहर में छलांग लगा दी। हालांकि डूबते हुए वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगीं, लेकिन वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


इस दौरान मसूरी से मुरादनगर सवारी लेकर जा रहे ऑटो चालक मोहसिन अली निवासी पिथवाड़ा मसूरी ने वृद्धा को डूबते हुए देखा तो ऑटो रोक कर नहर में छलांग लगा दी। मोहसिन ने करीब पांच मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद मुन्नी को डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाशबीन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा से नहर में कूदने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके घर में पारिवारिक कलह चल रही है। इसी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया था। इस संबंध में एसएचओ मसूरी ने बताया कि पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed