{"_id":"57644de64f1c1b272a11b691","slug":"the-couple-had-a-knife-on-the-neck-of-the-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की गर्दन पर चाकू रख दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की गर्दन पर चाकू रख दंपति को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। भोजपुर थाने के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो साल के मासूम को चाकू की नोक पर लेकर दंपति से बाइक और करीब दो लाख कीमत के सोने के जेवरात व 14 सौ की नगदी लूट ली। वारदात के समय वह पत्नी और बेटे के साथ त्योड़ी गांव को रिश्तेदारी में जा रहा था। सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के नाहल गांव निवासी अब्दुल कासिम नोएडा स्थित ओबराय कार शोरूम में मिस्त्री है। शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे वह पत्नी रूबी और दो साल के बेटे कारित के साथ बाइक से त्योड़ी गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
भोजपुर थाने के पास भोजपुर-फरीदनगर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर अब्दुल को रोक लिया। बदमाशों ने रूबी की गोद से मासूम को छीन लिया और उसकी गर्दन पर चाकू लगाते हुए दंपति से लूटपाट की।
विज्ञापन
एक बदमाश चाकू और दो बदमाश तमंचे लिए थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाश बाइक, सोने की अंगूठी, चेन, कुंडल, 14 सौ रुपये की नगदी लूट ली। जाते वक्त बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित दंपति ने थाने पर पहुंचकर लूट की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों में एक की सीधी आंख पर चोट लगी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। एसओ राजेश शर्मा का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।