फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The car did not rule out marriage dowry

दहेज में नहीं दी कार तो किया शादी से इंकार

Tue, 01 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो/ अमर उजाला मसूरी Updated Tue, 01 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The car did not rule out marriage dowry
अन्य - फोटो : अमर उजाला
वधू पक्ष द्वारा दहेज में स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल देने से इंकार करने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में वधू पक्ष ने मसूरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो चचेरी बहनों की शादी नोएडा के एक गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों से तय हुई थी। नौ नवंबर को बारात आनी थी। पुलिस के मुताबिक, लड़कियों के चाचा का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह लड़कों के घर शादी के कार्यक्रम को लेकर बात करने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान लड़कों के पिता ने उनसे दहेज में एक स्कॉर्पियो, डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और अपने लिए एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। वह दहेज देने से इंकार करते हुए वहां से चले आए। इस पर वर पक्ष के लोगों ने बारात लाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के चाचा ने बताया कि पहले छह मार्च 2016 को शादी तय हुई थी, लेकिन एक लड़की के पिता की मौत के कारण शादी की तारीख नौ नवंबर की गई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोगों ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं।


इसके लिए उन्होंने फार्म हाउस भी बुक कर लिया था। रिश्ता पक्का करने के दौरान दोनों लड़कों को सोने की अंगुठियां और नगदी भी दी थी। लड़कियों के परिजनों ने नोएडा में रहने वाले दोनों लड़कों और उनके परिवार के खिलाफ दहेज की मांग करने के मामले में मसूरी थाने में तहरीर दी है।

मसूरी एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed