{"_id":"58ac8a9a4f1c1b0a53b24780","slug":"the-boys-and-girl-dead-baody-found-on-the-railway-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का श्ाव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का श्ाव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/ साहिबाबाद
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली बॉर्डर चौकी क्षेत्र में मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब चार बजे दिल्ली-साहिबाबाद अप लाइन पर युवक-युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवती ने काला सूट और युवक ने काली पैंट और शर्ट पहनी थी।
विज्ञापन
एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि युवक की उम्र करीब 22 और युवती की करीब 20 वर्ष है। दोनों आसपास के ही रहने वाले हो सकते हैं। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन