फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body of the young man ran to the house, except in ambulance

युवक का शव घर के पास एंबुलेंस में छोड़कर भागे

Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man ran to the house, except in ambulance
यशपाल - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में सत्संग सुनने गए गए राजीव गार्डन कालोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह एंबुलेंस में शव लेकर दो युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और शव छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


राजीव गार्डन कालोनी निवासी यशपाल (40) को रविवार शाम दो युवक सत्संग में ले जाने के लिए नोएडा सेक्टर-63 ले गए थे। सोवमार सुबह वही दोनों युवक बाइक से यशपाल के घर पहुंचे, उनके साथ एक एंबुलेंस भी थी।
विज्ञापन


युवकों ने एंबुलेंस चालक को पता खोजने का झांसा दिया और फरार हो गए, जबकि एंबुलेंस कथावाचक के घर पर ही खड़ी थी। काफी देर इंतजार करने के बाद एंबुलेंस चालक ने मृतक का नाम बताते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने लोगों को बताया कि नोएडा के यथार्थ अस्पताल से यशपाल का शव लेकर आया है। लोगों ने यशपाल को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने लोनी पुलिस को मामले की सूचना दी लेकिन परिजनों ने नोएडा जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कह दिया गया।


इस पर परिजन एंबुलेंस में ही शव लेकर नोएडा स्थित अस्पताल गए। यथार्थ अस्पताल में डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि यशपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

परिजन ने नोएडा पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है और शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही लोनी वापस आ गए। सीओ अनिल यादव ने कहा कि अगर पुलिस से परिजन शिकायत करते हैं तो हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed