फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The autopsy report pointed to suicide

हिमांशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उठाया उसकी मौत के रहस्य से पर्दा

Fri, 08 Apr 2016 12:23 PM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
The autopsy report pointed to suicide

बसपा के राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सुसाइड की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के  आधार पर इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
 

इस मामले में फोरेंसिक जांच टीम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लिहाजा पुलिस अभी भी हत्या और आत्महत्या के एंगल से इस केस की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस शुक्रवार को सांसद के घर लगे सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालेगी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि हिमांशी की मौत नजदीक से चली रिवाल्वर की गोली से हुई थी। सिर में दाहिनी ओर 1.1 सेंटीमीटर का घाव है। उसके पास ब्लैकनिंग और टयूटनिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशी की दायीं आंख के पास भी ब्लैकनिंग के निशान मिले हैं

The autopsy report pointed to suicide
नरेंद्र कश्यप और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

हिमांशी की दायीं आंख के पास भी ब्लैकनिंग के निशान मिले हैं, हाथ पर भी चोट है। मौत की वजह गनशॉट है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के  आधार पर हिमांशी की मौत सुसाइड लग रही है।

हिमांशी के सिर में लगी गोली उनके सिर में ही फंस गई थी, जिसे पोस्टमार्टम के दौरान निकाल लिया गया है। इस गोेली को एफएसएल जांच के  लिए भेजा गया है।
 

हिमांशी का पोस्टमार्टम बुधवार आधी रात के बाद करीब पौने तीन बजे तीन डॉक्टरों के पैनल ने शुरू किया। साढे़ तीन बजे तक चले इस पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी भी कराई गई।  उधर, बृहस्पतिवार को भी पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज नहीं खंगाल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed