फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused were not arrested at the police station commotion husband

आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने पर थाने में हंगामा

Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
The accused were not arrested at the police station commotion husband
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वैशाली सेक्टर-1 में विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश के मामले में पति की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के परिजनों ने शनिवार को थाना इंदिरापुरम पर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस ससुराल पक्ष से सांठगांठ कर पति को गिरफ्तार नहीं कर रही। उधर, पुलिस का कहना है कि जल्द ही पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह वैशाली सेक्टर-1 निवासी पीडब्ल्यूडी के जेई की बहू पायल ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। होश में आने के बाद पायल ने देवर अभिषेक पर ससुर और पति के कहने पर जूस में जहर देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति राहुल, देवर अभिषेक और ससुर महिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


पायल के पिता गजेंद्र गोस्वामी शनिवार सुबह 11 बजे दर्जन भर परिजनों के साथ थाना इंदिरापुरम पहुंचे और आरोप लगाया कि पुलिस ने 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी पायल के पति को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ससुराल पक्ष की मिलीभगत से उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उधर, परिजनों ने थाने से मैक्स अस्पताल पहुंचे और पायल को डिस्चार्ज करवाकर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।


परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस पति राहुल को गिरफ्तार नहीं करती तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि ससुर और देवर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पति को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पति की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed