{"_id":"57a77f514f1c1b356a2b98df","slug":"teenager-rape-case-threatening-consequences-for-not-compromise","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप प्रकरण: समझौता नहीं करने पर भुगतने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप प्रकरण: समझौता नहीं करने पर भुगतने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के मामले में पीड़ित परिवार पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर परिवार को परिणाम भुगत लेने की धमकी मिल रही है। पीड़ित परिवार दहशत में है और घर में ‘कैद’ हो गया है।पीड़ित किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी युवकों के परिवार के लोग समझौता करने के लिए शनिवार से दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
समझौता नहीं करने पर वह परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार के साथ कोई वारदात न हो, इसलिए वह कार चलाने भी जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की है। वारदात के बाद से पीड़ित किशोरी सदमे में है।
विज्ञापन
बता दें कि मुरादनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में दो पड़ोसी युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी (15) से गैंगरेप कर उसका एमएमएस बनाया और इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर पांच माह तक यौन शोषण करते रहे। इतना ही नहीं आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उससे दस हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
पांच हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर उसका एमएमएस वायरल कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।