{"_id":"57acb69a4f1c1b6b15ee4414","slug":"teenager-gang-abducted-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवकों ने बीते रविवार को यहां एक कालोनी से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। सोमवार को बदहवास हालात में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने बुधवार को तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कालोनी निवासी पिता का आरोप है कि रविवार शाम उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। रास्ते से कॉलोनी निवासी दिलशाद उर्फ दिल्लू और उसके दो साथियों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया और कालोनी के ही एक मकान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। सोमवार सुबह किशोरी घर पहुंची तो परिजनों को मामले का पता चला लेकिन बदनामी के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
बाद में कालोनी के लोगों के समझाने पर उन्होंने बुधवार रात तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोरी की मेडिकल जांच करा ली गई है। भागे हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन