फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   teenager did not rape the victim in court bidding Deepak

पीड़ित किशोरी कोर्ट में बोली-दीपक ने नहीं किया रेप

Sat, 24 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 teenager did not rape the victim in court bidding Deepak
rape - फोटो : demo pic

विजय नगर थाना क्षेत्र में अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली किशोरी ने कोर्ट के समक्ष दिए बयान में कहा कि दीपक ने उसके साथ रेप नहीं किया है। कार सवार महिला समेत चार लोगों ने नशीला रुमाल सुंघाकर उसका अपहरण  किया। इसके बाद बुधवार सुबह जब उसे होश आया तो आरोपियों ने उसे फिर नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन


बाद में उसे एनएच-24 किनारे फेंककर भाग गए। किशोरी के इस बयान के बाद विजय नगर पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। उधर, पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर हंगामा किया।एसओ विजय नगर ने बताया कि कोर्ट में दिए बयान में पीड़िता ने नामजद आरोपी दीपक को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन


हालांकि एक दिन पहले ही पुलिस ने दीपक नामक युवक को गिरफ्तार कर इस बात का खुलासा किया था कि दीपक ने ही रेप किया है। किशोरी के बयान के बाद अब विजय नगर पुलिस के खुलासे पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विजय नगर के अनुसार पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम को ट्यूशन से निकलने के बाद उसे काले शीशे वाली कार से उतरकर एक महिला ने नशीला रुमाल में सुंघाकर कार में डाल दिया। कार में दीपक व दो अन्य युवक भी थे। आरोपी उसे कहीं ले गए।

बुधवार सुबह होश आने पर एक युवक ने फिर रुमाल सुंघाकर उसे एनएच-24 किनारे राठी स्टील के पास दोपहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने ही परिजनों को कॉल कर बुलाया था।
दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस के सामने हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके द्वारा बताए गए अन्य आरोपियों को मामले में रिश्वत लेकर छोड़ रही है। उनकी बेटी के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है। पिता ने बताया कि बेटी के साथ एक दाढ़ी वाले व्यक्ति ने मारपीट भी की थी। उधर, एसओ विजय नगर ने बताया कि पुलिस दीपक को रिमांड पर लेकर एक बार फिर पूछताछ करेगी।


वहीं छात्रा द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। गिरफ्तार आरोपी दीपक ने भी रेप करने की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed