फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teacher beat up the boy from the car, killed

शिक्षिका ने कार से किशोर को रौंदा, मौत

Thu, 21 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teacher beat up the boy from the car, killed
दुर्घटना - फोटो : demo pic

सेक्टर-8 में मंगलवार रात एक कार ने पास की झुग्गियों में रहने वाले किशोर को रौंद दिया। गंभीर हालत में किशोर को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कार को एक शिक्षिका चला रही थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-6 कौटिल्य अपार्टमेंट निवासी एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका कार से मंगलवार रात करीब 10 बजे वसुंधरा सेक्टर-10 से वापस घर लौट रही थीं। उनकी कार सेक्टर-8 के सामने से गुजर रही थी तभी तेज रफ्तार एक अन्य कार ने शिक्षिका की कार को ओवरटेक किया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षिका की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने देसी दवाखाने में जा घुसी। कार ने दवाखाना चलाने वाली ममता के बेटे परविंदर (14) को रौंद दिया। घटना होते ही पास में की झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने शिक्षिका को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल परविंदर को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक मामले में शिकायत नहीं दी गई है। उधर, आरोपी शिक्षिका का कहना है कि उनकी कार से यह हादसा नहीं हुआ बल्कि ओवरटेक करने वाली कार ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी और फिर बच्चे को रौंद दिया और चालक कार लेकर भाग गया।


छह बहनों का इकलौता भाई था परविंदर
परविंदर के मामा ने बताया कि वह ममता का इकलौता लड़का था, जिससे परिवार को काफी उम्मीदें थीं। परविंदर के पिता का कुछ साल पहले बीमारी के चलते देहांत हो चुका है। इसके बाद से ममता देसी दवाखाना चलाती थी। परविंदर उसमें मदद करता था। परविंदर की छह बहनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed