फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tata Safari car collision killed aboard a property dealer

टाटा सफारी की टक्कर से कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Tue, 13 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tata Safari car collision killed aboard a property dealer
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ रोड पर गुलधर कट के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी कार की टक्कर से आई टेन कार सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए हैं। हादसे में आरोपी टाटा सफारी कार चालक भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, वह नशे में धुत बताया जा रहा है। इस दौरान हाईवे पर आधा घंटा जाम लगा रहा। हादसा सोमवार रात करीब साढे़ आठ बजे हुआ। मुरादनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरविंद (45) पत्नी शीतल (40), बेटी महिला (17), जयंती (15) और बेटे गगन (13) के साथ मोहन नगर के एक मॉल से आईटेन कार में घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मेरठ रोड पर गुलधर कट के पास पीछे से आई तेज रफ्तार सफारी कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। आईटेन पलटते हुए कट पर पड़े बड़े पत्थर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफारी भी कई बार पलटती हुई डिवाइडर पार कर मेरठ टू दिल्ली वाले रूट पर पहुंच गई, इस दौरान वह स्वीफ्ट कार से भी टकराई, हालांकि स्वीफ्ट सवार बाल-बाल बच गए। इस दौरान भीड़ लग गई। आते-जाते वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया।

हादसे की सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस घायलों को नजदीक के वरदान अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पत्नी, दोनों बेटियों और बेटे का इलाज चल रहा है। बेटे को यशोदा अस्पताल रेफर किया गया है।


एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि आरोपी सफारी चालक नवीन को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में है, उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। नवीन देहरादून का रहने वाला है और इंदिरापुरम में रहकर टावर लगाने का काम करता है। अरविंद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed