फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Submission of rent agreement Will the whole family aadhar card

रेंट एग्रीमेंट के लिए जमा कराना होगा पूरे परिवार का आधार कार्ड

Tue, 23 May 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 23 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Submission of rent agreement Will the whole family aadhar card
आधार कार्ड - फोटो : Images

सोसायटी में रेंट पर फ्लैट लेना अब आसान नहीं होगा। अगर हाईराइज इमारतों में फ्लैट लेना है तो परिवार के हर सदस्य का आधार देना होगा। सत्यापन में धांधली को रोकने और सोसायटी की सुरक्षा के मद्देनजर फेडरेशन ऑफ एओए ने नई गाइड लाइन बनाई है।

विज्ञापन


इसे लेकर एओए ने इलाके की अधिकांश सोसायटियों को सूचित कर दिया है। एक जून से यह नियम लागू किया जाएगा। सोसायटी में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए एओए ने पिछले दिनों सभी किरायदारों और नौकरों के सत्यापन की जांच की थी।
विज्ञापन


जिसमें पाया गया कि अधिकांश किरायदारों ने फर्जी दस्तावेज के जरिए सत्यापन कराया है। एओए का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण सत्यापन में गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। ऐसे में सोसायटी में कोई अपराध या घटना होने पर अपराधी तक पहुंचना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानी को देखते हुए सत्यापन के लिए आधार कार्ड मांगा जा रहा है। जिससे जरूरत पड़ने पर किरायदारों के स्थायी पते तक पहुंचा जा सके। एओए के संरक्षक आलोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में एसएसपी से भी मुलाकात की गई थी। एक जून से सोसायटीज में यह नियम लागू कर दिया जाएगा।


परिवार के हर सदस्य का आधार जरूरी
एओए का कहना है कि परिवार के हर सदस्य का आधार रेंट एग्रीमेंट के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। अगर किसी को आधार कार्ड बनवाने में परेशानी होगी तो सोसायटी में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed