{"_id":"585d7c594f1c1bf248e3bdbb","slug":"students-planted-fake-id-with-a-photograph-made-obscene-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाकर लगाया स्टूडेंट का फोटो, किए अश्लील कमेंट्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी बनाकर लगाया स्टूडेंट का फोटो, किए अश्लील कमेंट्स
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी फेसबुक एकाउंट पर 12वीं के एक स्टूडेंट की फोटो लगाकर सोशल साइट्स पर अश्लील कमेंट्स और गालियां लिखने वाले शातिर की तलाश गाजियाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम को है। दरअसल पीड़ित स्टूडेंट शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ कविनगर थाने पहुंचा और इसकी जानकारी दी।
पीड़ित छात्र रजापुर का रहने वाला है। बृहस्पतिवार शाम छात्र अपने मोबाइल पर फेसबुक स्टेटस चेक कर रहा था। उसी समय उसने देखा कि यश चौधरी नामक फेसबुक फ्रेंड ने उसके लिए काफी अश्लील बातें और गालियां पोस्ट की हुई हैं।
पीड़ित ने जब यश चौधरी का फोटो देखा तो यह फोटो उसके दो साल पहले क्लासमेट रहे एक स्टूडेंट का था, जोकि विवेकानंद नगर में रहता था। इस पर वह अपने माता-पिता को लेकर विवेकानंद नगर पहुंचा और अपने पुराने दोस्त को काफी खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित स्टूडेंट और उसके परिजन यह जानकार हैरान रह गए कि जिस फेसबुक एकाउंट पर पुराने साथी का फोटो लगाया गया था, वह एकाउंट उसका है ही नहीं। किसी तीसरे व्यक्ति ने उसके फोटो का गलत प्रयोग करके फर्जी एकाउंट बनाया हुआ है।
इसके बाद दोनों स्टूडेंट अपने परिजनों के साथ कविनगर थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की। कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इस मामले की जांच साइबर क्राइम टीम को दी गई है।