{"_id":"57bc8dcf4f1c1b2926d4fc33","slug":"student-fell-from-the-fourth-floor-of-the-school-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में छात्रा स्कूल की चौथी मंजिल से गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में छात्रा स्कूल की चौथी मंजिल से गिरी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मंजिल से कूदकर आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा के प्रताप विहार इलाके में मंगलवार सुबह 11वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की चौथी मंजिल से गिर गई। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल छात्रा होश में है। उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। अभी तक छात्रा के छत से गिरने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
गीतांजलि विहार में पूजा परिवार के साथ रहती हैं। वह प्रताप विहार स्थित चमेली देवी माध्यमिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। वह मंगलवार सुबह स्कूल पहुंची थीं। आठ बजे स्कूल में राष्ट्रगान हो रहा था। वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गईं। स्कूल प्रबंधन आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल ले गया और घटना की सूचना अभिभावकों को दी।
विज्ञापन
पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेट्रो अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पूजा के पिता शंकर सिंह ने बताया कि पूजा की रीड की हड्डी टूट गई है। स्कूल प्रबंधक ऋषि यादव का कहना है कि मंगलवार को पूजा प्रेयर में नहीं आई थी। वह अकेली ही चौथी मंजिल पर थी। ऐसा लग रहा है कि आत्महत्या करने के लिए वह छत से कूदी हो।
विज्ञापन
खोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। थाने में किसी ने शिकायत नहीं दी है।