फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State Department job in the gang rape of a woman by swindle

विदेश मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से गैंगरेप

Fri, 12 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
State Department job in the gang rape of a woman by swindle
rape - फोटो : demo pic

विदेश मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विजय नगर की एक युवती तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती से ढाई लाख रुपये भी ठग लिए। वारदात नोएडा के सेक्टर पांच में हुई।

विज्ञापन


युवती ने विजय नगर थाने में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।विजय नगर नगर इलाके की रहने वाली युवती (22) ने पुलिस को बताया कि ग्रेजुएशन के बाद वह नौकरी की तलाश में थी।
विज्ञापन


युवती के पड़ोसी ने मई में उसकी मुलाकात नोएडा निवासी दो भाइयों से कराई थी। दोनों ने उसे विदेश मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग की थी। इस पर उसने सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में युवकों ने उसे नोएडा सेक्टर-5 के एक ऑफिस में करीब 15 दिन तक विदेश मंत्रालय में नौकरी की कथित ट्रेनिंग दिलवाई। इस दौरान उसे बताया कि मंत्रालय में नौकरी कैसे की जाती है?

इसके बाद पीड़िता लगातार दोनों भाइयों के संपर्क में रही। दोनों भाइयों ने तीन अगस्त को युवती को फोन कर अपने नोएडा सेक्टर-5 स्थित एक मकान में ढाई लाख रुपये लेकर बुलाया। वहां पहुंचकर उसने दोनों भाइयों को पैसे दे दिए।

इसके बाद कमरे में तीसरा आरोपी उसका पड़ोसी भी पहुंच गया। तीनों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसे होश आया तो वह कमरे में अकेली थी। बदहवाश हालत में उसने फोन कर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने नोएडा पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद परिजन विजय नगर स्थित घर आ गए। नोएडा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता के परिजन मंगलवार को एसएसपी गाजियाबाद से मिले।

एसएसपी के आदेश के बाद पीड़िता ने बृहस्पतिवार को विजय नगर थाने में हरौला गांव निवासी दोनों भाई पवन व अरुण कुमार समेत अकबरपुर बहरामपुर निवासी अमरजीत के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय नगर एसओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


तीन दिनों तक घुमाती रही नोएडा पुलिस
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह नोएडा सेक्टर-20 थाने में इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने के लिए गई तो पुलिस उसे तीन दिनों तक कल आने की बात कहकर टालती रही। तीसरे दिन जब वह परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें धमकाते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद ही उन्होंने गाजियाबाद के एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed