फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Speeding bus crushed the woman, death

तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौत

Sun, 06 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Speeding bus crushed the woman, death
सड़क हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा के पास तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर हो गई है। हादसे के बाद चौराहा पर करीब दो घंटे तक रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे राजनगर एक्सटेंशन के पास हुआ। हादसे में मोदीनगर निवासी रीता रानी (25) की मौत हो गई। वह नोएडा फेस-2 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती थी। शनिवार शाम को वह मोदीनगर स्थित घर लौट रही थी।
विज्ञापन


वह नोएडा से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा तक ऑटो से आई थी, ऑटो चालक ने उन्हें रांग साइड उतार दिया था। इसके  बाद वह सड़क पार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाली एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राहगीरों ने बस का पीछा कर चालक को दबोच लिया और बस में बैठी सवारियां बस से उतरकर नीचे आ गईं। राहगीरों ने चालक की धुनाई कर सिहानी गेट पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एमएमजी के लिए भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस ने अस्पताल में महिला का पंचनामा कर परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ अवनीश दीक्षित का कहना है कि बस चालक को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पर्स में रखे आई कार्ड से ही उसकी शिनाख्त हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे ले लिया है।


हादसे के बाद राजनगर एक्सटेंशन चौराहा दो घंटे जाम
 राजनगर एक्सटेंशन पर देर रात हुए हादसे के बाद करीब दो घंटे तक  जाम लग गया। इस दौरान दिल्ली से मेरठ की ओर जाने लाने वाले वाहनों की हिंडन नदी के पुल तक लाइन लग गई। वहीं मेरठ से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों की भी मुरादनगर तक लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed