फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Spaire two lakh looted parts business

स्पेयर पार्ट्स कारोबारी से दो लाख लूटे

Fri, 16 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Spaire two lakh looted parts business
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े जीटी रोड स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुसकर लूटपाट की। तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर कारोबारी पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया और उनसे दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पीड़ित अशोक सप्रा और उनके बेटा निशांत सप्रा राकेश मार्ग, नेहरू नगर में रहते हैं। अशोक सप्रा की जीटी रोड पर सूर्य प्लाजा कांप्लेक्स में रॉयल स्पेयर पार्ट्स नाम से दुकान है। निशांत डीयू से एमकॉम (फाइनल ईयर) और सीए की पढ़ाई कर रहे हैं और कभी-कभी पिता की सहायता के लिए दुकान पर बैठते हैं।
विज्ञापन


अशोक ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बेटे के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी तीन बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे और दुकान में घुसकर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने निशांत के सिर पर तमंचे की बट मारी और दो बदमाशों ने अशोक के मुक्का मारकर दो दांत तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये लूटकर भाग गए। उन्होंने बताया कि वह बैंक से दो लाख रुपये किसी को पेमेंट करने के लिए लाए थे। इस मामले में अशोक ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि लूट करने आए पांच में से तीन बदमाशों को वह जानते हैं। तीनों आरोपी मिस्त्री हैं। वह उनकी दुकान से अक्सर सामान ले जाते थे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पर उनके सामान का 80 हजार रुपये बकाया है। उधर, इस संबंध में नगर कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। 

मदद के लिए रोका और लूट लिया
राजनगर एक्सटेंशन इलाके में मदद के लिए रुकना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया। कार सवार चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर उनका लैपटॉप, मोबाइल, चार हजार रुपये आदि लूट लिए। पीड़ित ने मोहन नगर चौकी में तहरीर दी है।

पीड़ित तुषार अग्रवाल, मयूर विहार, फेस-1 दिल्ली में रहते हैं। वह मूलरूप से मेरठ के सरस्वती लोक के रहने वाले हैं और नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे मेरठ में उनके पिता की तबीयत खराब हो गई।

ऐसे में वह मेरठ के लिए रात साढे़ 11 बजे राजनगर एक्सटेंशन से जा रहे थे। शिवालिक फार्म हाउस के पास एक कार के पास खड़े चार युवकों ने उन्हें रोका और कहा कि उनकी कार पंक्चर हो गई है। उन्होंने तुषार से टायर बदलने के लिए जैक मांगा।

मानवता के नाते तुषार जैक देने के लिए कार से उतरे ही थे कि बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके कान के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, जेब में रखे चार हजार रुपये और कंपनी के कागजात आदि लेकर भाग गए।


तुषार मोरटा चौकी की जगह वापस मोहन नगर चौकी पहुंचे और तहरीर दी। मरहम-पट्टी कराकर वह मेरठ रवाना हो गए। वहीं, सीओ सेकेंड का कहना है कि मोहन नगर चौकी से उनके पास अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed