फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SP candidate out road shows, with 6 supporters arrested

सपा प्रत्याशी ने निकाला रोड शो, 6 समर्थकों संग गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 09 Jan 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
SP candidate out road shows, with 6 supporters arrested
sp candidate arrest - फोटो : अमर उजाला

आचार संहिता का उल्लंघन कर रोड शो करने पर रविवार को पुलिस ने बागराणप गांव में सपा से लोनी विधानसभा के प्रत्याशी राशिद मलिक और उनके 6 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने रोड शो में शामिल तीन गाड़ियों को भी सीज कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोनी कोतवाली के बाहर सपा प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ लग गई। भीड़ के आक्रोशित होने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें तितर-बितर किया। दो घंटे के बाद पांच लाख रुपये के मुचलके पर प्रत्याशी को छोड़ा गया। प्रत्याशी की गिरफ्तारी से समर्थकों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे सपा प्रत्याशी राशिद मलिक का रोड शो साहिबाबाद से टीला मोड़ होते हुए लोनी पहुंचा। रोड शो में करीब 150 कारें और बाइक शामिल थीं। साथ ही एक टेंपो (टाटा-407) पर तेज आवाज में डीजे चल रहा था। सपा प्रत्याशी अपनी पजेरो गाड़ी की छत पर बैठकर लोगों का अभिनंदन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने समर्थकों की एक न चली

SP candidate out road shows, with 6 supporters arrested
sp candidate arrest - फोटो : अमर उजाला

बिना अनुमति के यह रोड शो निकालने की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रेम रंजन, सीओ श्रीकांत प्रजापति, तहसीलदार अजीत परेश, नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी बागराणप गांव पहुंचे। उन्होंने राशिद मलिक और जीडीए बोर्ड सदस्य उम्मेद पहलवान को तत्काल हिरासत में ले लिया।

कुछ समर्थकों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली।पुलिस सपा प्रत्याशी और जीडीए बोर्ड सदस्य को लेकर ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक लोनी कोतवाली के सामने एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर समर्थकों को भगा दिया।

सपा प्रत्याशी और जीडीए बोर्ड सदस्य को पांच-पांच लाख रुपये मुचलके पर छोड़ा

SP candidate out road shows, with 6 supporters arrested
sp candidate arrest - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान कहासुनी करने पर पुलिस ने प्रत्याशी के समर्थक परवेज चौधरी, शाहबुद्दीन, मुरसलीन, एहसान कुरैशी और इस्माइल को भी गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी और जीडीए बोर्ड सदस्य को पांच-पांच लाख रुपये और अन्य गिरफ्तार लोगों को एक-एक लाख रुपये के मुचलके पर छोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। प्रत्याशी को दोपहर करीब साढे़ बारह बजे गिरफ्तार किया गया था। करीब दो घंटे बाद उन्हें दोपहर ढाई बजे छोड़ा गया।

पुलिस गिरफ्त से मुचलके पर छूटने के बाद भी राशिद मलिक ने कहा कि उनके पास रोड शो की अनुमति थी। अनुमति के बावजूद प्रशासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। अनुमति मिलने से संबंधित कागजात दिखाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुमति डीएम कार्यालय से मिली थी,

लेकिन फिलहाल उनके पास इसका लिखित प्रमाण नहीं है। दूसरी तरफ एसडीएम प्रेमरंजन सिंह का कहना है कि प्रत्याशी ने रोड शो के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति मिली नहीं थी। इसके चलते आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई उन पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed