{"_id":"577bf97b4f1c1b9a097f9d56","slug":"six-policemen-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी छह पुलिसकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी छह पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बंदियों के पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में आरोपी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी जकी अहमद की फरारी में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।
पकड़े गए आरोपी हेड कांस्टेबल विनोद, सिपाही पंकज और नितिन हैं। दरअसल, दिल्ली की जामियानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि मामला गाजियाबाद का है, दिल्ली में घटना नहीं हुई है।
दूसरी तरफ, सोनीपत से फरार हुए धोखाधड़ी के आरोपी संजीव दीक्षित मामले में सोनीपत में ही रिपोर्ट दर्ज कर तीन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हुई है। प्रतिसार निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया कि बंदियों के भागने की रिपोर्ट आरोपी पुलिसकर्मियों ने कविनगर और सोनीपत में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बता दें कि डासना जेल से पेशी के लिए गए दो बंदी (जकी और संजीव) सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। जकी को डासना जेल से बुलंदशहर कोर्ट में पेशी के लिए हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, पंकज और नितिन लेकर जा रहे थे, जबकि संजीव को सोनीपत सिपाही आशीष, धीरज और अरुण भाटी लेकर गए थे। इन छह पुलिसकर्मियों को रात में ही सस्पेंड कर दिया गया था।
सुरक्षा में खामी बन रही बंदियों की फरारी का सबब
बंदियों को कोर्ट में पेश करने के दौरान बरती जाने वाली खामियां बंदियों की फरारी का सबब बन रही हैं। इससे पहले भी कई बंदी पुलिस को गच्चा देकर भाग चुके हैं। कभी पुलिसकर्मी बंदी को होटल में खाना खिलाने ले जाते हैं, तो कभी उसे बिना पकड़े ही घूमने की इजाजत दे देते हैं। नतीजतन, बंदी फरार हो जाते हैं। इस मामले में भी पुलिस की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
कब-कब फरार हुए बंदी
28 अप्रैल 16- कचहरी परिसर से बंदी सोनू हुआ फरार
04 दिसंबर 12- कचहरी परिसर से बंदी वीरेंद्र हुआ फरार
11 अगस्त 11- पुलिस को चकमा देकर कचहरी से भागा शाहनवाज
03 अगस्त 09- पेशी पर आया हत्यारोपी पुलिस कस्टडी से फरार
05 अगस्त 08 - बंदी इंद्रपाल, मनोज कचहरी की हवालात से फरार।