फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sit in the control room and sit on the plate

कंट्रोल रूम में बैठकर नंबर प्लेट पढ़ लेंगे पुलिसकर्मी

Fri, 17 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sit in the control room and sit on the plate
कंट्रोल रूम - फोटो : अमर उजाला

अब कंट्रोल रूम में बैठकर भी पुलिसकर्मी वाहनों की नंबर प्लेट पढ़ सकेंगे। शहर में 210 हाई रेज्यूलेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फोर जी मोबाइल नेटवर्क कंपनी रिलायंस जियो अपने मोबाइल टावरों पर यह कैमरे लगाकर सर्विलांस नेटवर्क तैयार करेगी।

विज्ञापन


इन कैमरों को न केवल सिक्योरिटी में इस्तेमाल किया जाएगा, बल्कि ट्रैफिक संचालन में भी इनका इस्तेमाल होगा।यूपी सरकार के साथ पूर्व में हुए करार रिलायंस जियो कंपनी को यह जिम्मेदारी दी गई थी। कंपनी जहां-जहां मोबाइल टावर लगाएगी, उन पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर इनकी कनेक्टिविटी पुलिस कंट्रोल रूम से करेगी।
विज्ञापन


फिलहाल नोएडा में कंपनी कैमरे लगाने का काम शुरू करने की तैयारी में है। करीब एक महीने में नोएडा में कैमरे लगकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद मई से गाजियाबाद में सीसीटीवी कैमरे लगने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक मोबाइल टावर पर चार से पांच कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैमरे की पिक्चर क्वालिटी इतनी बेहतर होगी कि  जूम करने पर भी तस्वीर की गुणवत्ता खराब नहीं होगी।कालोनियों के बीच कैमरे लग जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी। रात के वक्त इन कैमरों के जरिए निगरानी की जा सकेगी। वहीं घटना के खुलासे में भी इनकी मदद ली जा सकेगी।

यही नहीं मुख्य मार्गों पर लगे पोल पर कैमरे लग जाने से ट्रैफिक संचालन भी आसान हो सकेगा। कैमरों के जरिए जाम की सूचना मिल जाएगी। वहीं किसी खास वाहन को ट्रैक करना होगा तो इसमें भी आसानी हो जाएगी। निगम अधिकारियों की मानें तो इन कैमरों से कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तक पढ़ी जा सकेगी।

फाइबर केबल नेटवर्क तैयार
रिलायंस जियो कंपनी ने सभी मोबाइल टावरों पर लगने वाले कैमरों की कनेक्टिविटी के लिए फाइबर केबल का नेटवर्क तैयार कर लिया गया है। गोविंदपुरम स्थित माडर्न पुलिस कंट्रोल रूम तक केबल का जाल बिछा दिया गया है। अब कैमरे लगने के बाद तत्काल उनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक कैमरे की कीमत करीब 4 लाख रुपए होगी।


मई महीने से सीसीटीवी कैमरे लगाकर इंस्टाल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसके लिए कंपनी पदाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। कैमरे लगाकर इस सर्विलांस सिस्टम को पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। - संजय सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed