फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Showroom demolished by lightning, survived 25

बिजली गिरने से शोरूम ध्वस्त, बाल-बाल बचे 25

Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Showroom demolished by lightning, survived 25
अन्य - फोटो : अमर उजाला

होली चाइल्ड चौराहे के पास लिविन गारमेंट्स शोरूम पर बिजली गिर गई, जिससे हड़कंप मच गया। हादसे में शोरूम की छत छतिग्रस्त हो गई और शीशे टूट गए। कर्मचारियों समेत 25 लोगों ने भागकर जान बचाई।शोरूम मालिक शलभ गोयल निवासी राजनगर और ऋषभ अरोड़ा निवासी वसुंधरा ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे तेज बारिश हो रही थी।

विज्ञापन


अचानक धमाके के साथ बिजली छत पर आकर गिरी। छत भरभराकर गिरने लगी तो कर्मचारी भाग कर बाहर आ गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान भीड़ लग गई। पड़ोसी भी घबराए रहे, उन्हें लगा कि कोई बड़ा धमाका हुआ है। आते जाते वाहन चालक रुक गए, जिससे होली चाइल्ड चौराहे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर सिहानी गेट पुलिस भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। शोरूम मालिक ने इस हादसे में 5 से 7 करोड़ का नुकसान होना बताया है। बता दें कि इस शोरूम का उद्घाटन 21 नंबवर 2015 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली क्यों गिरती है
जानकार बताते हैं कि जब घर्षण से उत्पन्न विद्युत के लिए आसमान की बूंदों में से भी प्रवाह नाकाफी रहता है तो यह पृथ्वी पर संचालक तलाशती है। इसके लिए बिजली केखंभे संचालक का काम करते हैं। इस बिजली का तापमान सूर्य के ऊपरी सतह से भी ज्यादा होता है। इसकी क्षमता 300 किलोवाट से ज्यादा चार्ज की होती है। दोपहर के वक्त इसके गिरने की आशंका ज्यादा रहती है।

बचाव
- बिजली पैदा करने वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें।
- पेड़ के नीचे या खुले मैदान में जाने से बचें।
- घर केअंदर रहें तो बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed