{"_id":"591363494f1c1baa7c8535ad","slug":"shot-dead-on-jija","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा पर चलाई गोली पड़ोसी को लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा पर चलाई गोली पड़ोसी को लगी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंजलि विहार कालोनी में बड़ी बहन के देवर द्वारा छोटी बहन को फुसलाकर ले जाने से नाराज साले ने जीजा पर फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी युवक के पैर में लग गई। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सास और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अंसार विहार कालोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। उसकी बड़ी बेटी की शादी अंजलि विहार निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि 15 दिन पूर्व युवक का छोटा भाई अपनी भाभी की बहन को फुसलाकर ले गया। परिजनों ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शाम करीब पौने दस बजे महिला, उसका बेटा और दो अज्ञात युवक अंजलि विहार कालोनी स्थित महिला के दामाद के घर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। हंगामा होता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच महिला के बेटे ने अपने जीजा पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली वहां खडे़ कालोनी के ही सुलतान उर्फ मोटा के पैर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।