फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   She pulled into the car, trying to rape

युवती को कार में खींचा, गैंगरेप की कोशिश

Tue, 13 Dec 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
She pulled into the car, trying to rape
दुराचार का प्रयास - फोटो : demo pic

खोड़ा में सोमवार रात कार सवार चार युवकों ने एक युवती को कार में खींचकर गैंगरेप की कोशिश की। युवती के चिल्लाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन युवकों ने धमकी देकर लोगों को युवती की मदद करने से रोका। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक कार लेकर भाग निकले।   

विज्ञापन

    
पुलिस ने बताया कि खोड़ा में एक 23 वर्षीय युवती चाय की दुकान चलाती है। सोमवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह घर जा रही थी। लोक विहार कालोनी के पास कार सवार चार युवकों ने उसे कार में खींच लिया और उसका रेप करने की कोशिश की। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर शोर मचाते हुए कालोनी की तरफ भागी।
विज्ञापन


युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर कालोनी के लोग इकठ्ठा हो गए और उन्होंने कार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कार सवार युवकों ने लोगों पर हमला बोल दिया, जिससे लोग डर के मारे पीछे हट गए। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक चारों युवक कार लेकर भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि कार सवार युवक इलाके में गांजा बेचते हैं। उन्होंने थाना खोड़ा में मामले की शिकायत दी है लेकिन पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना खोड़ा प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed