फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sewadaron Dasna Devi temple in the room stopped stealing

सेवादारों को कमरे में बंद कर डासना देवी मंदिर में चोरी

Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sewadaron Dasna Devi temple in the room stopped stealing
डासना देवी मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
डासना के प्राचीन महाकाली देवी मंदिर में चोरों ने शनिवार रात दस लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दौरान मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये और माता की मूर्ति से सोने व चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।
विज्ञापन


डासना स्थित प्राचीन देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजकर तीन मिनट पर एक चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। चोर ने पहले देवी के मंदिर के बाहर लगे दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें से नकदी चुराई।
विज्ञापन


इसके बाद वह देवी मां के कमरे में गया।  वहां पहले उसने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब डेढ़ से दो लाख की नकदी चुराई। इसके बाद माता का 10 साल पुराना करीब 250 ग्राम सोने का मुकुट और 500 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नरसिंहा नंद यति ने बताया कि चोर करीब 10 लाख की ज्वेलरी और कैश ले गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पिछले 10 सालों में यह सातवीं वारदात है। इससे पहले मंदिर में कई बार चोरी हो चुकी हैं और डकैती पड़ चुकी है।

मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मंदिर के सेवादार और पार्षद पति सतेंद्र चौहान ने मसूरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद एएसपी आशीष श्रीवास्तव जांच के लिए मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

सेवादारों को किया कमरे में कैद - 
महंत नरसिंहानंद यति ने बताया कि महाशिवरात्रि होने के चलते वह शुक्रवार को हरिद्वार गए थे। मंदिर के तीन कमरों में सेवादार रुके हुए थे। शनिवार रात सभी सेवादार सो रहे थे। इसी दौरान मंदिर में घुसे चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया था।

सुबह चार बजे जब सेवादार उठे तो कमरा बाहर से बंद था। इसके बाद उन्होंने परिचित अनिल यादव को फोन कर बुलाया और दरवाजे खुलवाएं। सेवादारों का कहना है कि भले ही सीसीटीवी में एक चोर दिख रहा हो, लेकिन चोरों की संख्या एक से अधिक थी।

चोर ने जूते उतारकर मुकुट को लगाया था माथे
महंत ने बताया कि सीसीटीवी में कैद हुए चोर देवी मां के कमरे में घुसने से पहले बाहर जूते उतारे थे। इसके बाद चोर ने माता का मुकुट चुराकर उसे माथे से लगाया और फिर दीवार कूदकर भाग गया।


नहीं हुआ खुलासा तो लोग कर सकते हैं प्रदर्शन
महंत यति ने बताया कि लगातार मंदिर में हो रही वारदातों से भक्त परेशान हैं। भक्तों का कहना है कि पुलिस ने अगर जल्द ही इस घटना का खुलासा नहीं किया तो वह चौकी और थाने पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed