फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Security guard killed by the fall of the wire breaking

तार टूटने के गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Mon, 01 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Security guard killed by the fall of the wire breaking
अपराध - फोटो : अमर उजाला
निवाड़ी-पैंगा मार्ग पर रविवार सुबह करीब चार बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की करंट से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर एसडीएम अतुल कुमार ने पावर कारपोरेशन की ओर से एक लाख रुपये की नगद धनराशि परिजनों को देकर लोगों को शांत कराया। मृतक के बेटे ने पावर कारपोरेेशन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पैंगा गांव निवासी अशोक (45) पुत्र राजपाल निवाड़ी रोड स्थित डीजे डेंटल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड थे। रविवार सुबह चार बजे अशोक साइकिल से निवाड़ी जा रहे थे। इसी बीच पैंगा-निवाड़ी कस्बा मार्ग पर मोदीनगर से पैंगा बाग में जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और अशोक उसकी चपेट में आ गए, करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ने पर विधायक सुदेश शर्मा, जिपं सदस्य शौकेंद्र कुमार, निवाड़ी नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार वर्मा, दीपक राठी, सतेंद्र तोमर, रणवीर दहिया, भाजपा नेता सुधीर चौधरी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग की।

बाद में एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार सुभाष यादव समेत कई अधिकारी पहुंचे और पावर कारपोरेशन की ओर से एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को देकर मामला शांत कराया। एसओ निवाड़ी बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे विक्रांत ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वर्षों से ग्रामीण कर रहे लाइन बदलने की मांग
जनकल्याण विकास संघर्ष समिति के चेयरमैन सतेंद्र त्यागी समेत ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में है। पहले भी कई बार तार टूट चुका है। कई लोगों की मौत हो चुकी है।

वर्षों से लाइन को दुरुस्त करने की मांग चल रही है। अब ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, पावर कारपोरेशन के एक्सईएन सोमदत्त शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी मामला आया है। जांच कराई जाएगी।



हाईटेंशन तार टूटने से मचा हड़कंप
रावली रोड चुंगी नंबर तीन के पास रविवार को हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। तार टूटने के कारण मार्ग बाधित रहा। कई कांवड़िए बाल-बाल बचे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम पहुंची और तार को बीच से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed