फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitary Kuml shop wall to steal millions

दीवार में कूमल कर सेनेट्री शॉप में लाखों की चोरी

Sun, 25 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sanitary Kuml shop wall to steal millions
अपराध - फोटो : अमर उजाला
 शास्त्रीनगर स्थित एक सेनेट्री शॉप में कूमल कर चोरों ने करीब डेढ़ लाख की पीतल की टोंटियां आदि सामान चोरी कर लिया है। कविनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश शर्मा निवासी रजापुर गांव की डी ब्लॉक शास्त्री नगर में भारद्वाज सेनेट्री के नाम से शॉप है।

ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के बराबर में एक खाली प्लाट पड़ा है। चोर पिछली ओर से कूमल कर दुकान में घुसे होंगे और वारदात की होगी।
विज्ञापन


चोर डेढ़ लाख रुपये की टोंटियां और घर में लगने वाला सजावट का सामान ले गए हैं। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को चोरी की सूचना दी। कविनगर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि फिंगर प्रिंट लिए गए हैं, जिनसे चोरों की सुरागकशी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पहले भी हुई थी दुकान में चोरी
ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी दुकान में इसी साल मार्च माह में भी चोरी हुई थी, तब भी चोर दो लाख रुपये  कीमत का सामान ले गए थे। पुलिस इस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed