फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired accountant cheated 20 thousand from the Ministry of Human Resources

मानव संसाधन मंत्रालय के रिटायर्ड अकाउंटेंट से ठगे 20 हजार

Fri, 03 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Retired accountant cheated 20 thousand from the Ministry of Human Resources
internet banking - फोटो : demo pic

विज्ञापन

नेट बैंकिंग का पासवर्ड बदलने के नाम पर बैंककर्मी बनकर ठगों ने मानव संसाधन मंत्रालय के रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने रुपये पेटीएम के वॉलेट में ट्रांसफर किए। पुलिस जांच में जुटी है।वैशाली सेक्टर-2बी निवासी कल्याण सिंह रावत मानव संसाधन मंत्रालय के सीनियर अकाउंटेंट पद से रिटायर्ड हैं।

बीते मंगलवार को उनके पास कॉल आई। युवक ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए कहा कि नेट बैंकिंग पासवर्ड बदले जा रहे हैं। नया नेट बैंकिंग पासवर्ड जानने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर और पिन बता दें। उन्होंने उसे बैंक मैनेजर समझकर एटीएम कार्ड नंबर और पिन बता दिया।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह उठे तो उनके अकाउंट से दो बार में 10-10 हजार रुपये एक पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने तुरंत एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया और चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। शुक्रवार को थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले को साइबर सेल को ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से अपील की जाती है कि वे अपना एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड किसी को न बताएं। पिछले कुछ मामलों की जांच में सामने आया है कि ठग एटीएम से ऑनलाइन खरीदारी न कर रुपये एप वॉलेट में ट्रांसफर करते हैं।


वहां से रुपयों को अपने अकाउंट में डाल लेते हैं। एप कंपनियों के कस्टमर केयर सेंटर मुंबई में हैं। जहां तक पुलिस पहुंचने में लापरवाही करती है और ठगों के अकाउंट नंबर पता नहीं करती, जिससे ठग आजाद घूमते रहते हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed