{"_id":"582379174f1c1b067fb39d30","slug":"real-estate-business-in-the-office-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस में डकैती
ब्यूरो/ अमर उजाला लोनी
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार पांच बदमाशों ने ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रियल एस्टेट कारोबारी के आफिस में डकैती डाली। बदमाशों ने कारोबारी और उसके मुंशी से नगदी, ज्वैलरी, मोबाइल लिया और दोनों को बाथरूम में बंद कर कारोबारी की कार लेकर फरार हो गए।
हालांकि कार आवास विकास कालोनी के पास मिल गई। दूसरी तरफ, पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है। मूलरूप से मंडोला गांव निवासी उमेश पाल रामेश्वर पार्क कालोनी में रहते हैं। उनका बी-ब्लाक सी-156 ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में रियल एस्टेट का ऑफिस है।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह और उनका मुंशी रवींद्र यादव ऑफिस में बैठे थे, तभी सफेद कार में सवार पांच युवक वहां पहुंचे। पहले दो युवक ऑफिस में आए और कुछ देर बाद बाहर खड़े तीन युवक भी ऑफिस में घुस आए।
विज्ञापन
उमेश पाल ने बताया कि बदमाशों ने उनके ऑफिस को अंदर से लॉक कर दिया और उनके मुंशी को गन प्वाइंट पर ले लिया। एक बदमाश ने उनकी जेब में रखे 40 हजार रुपये निकालने के साथ ही सोने की चेन, घड़ी, अंगूठी और मोबाइल लूट लिया।
दूसरे बदमाश ने मुुंशी की जेब से 1600 रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें और मुंशी को बाथरूम में बंद कर दिया और ऑफिस के कंप्यूटर के साथ ही उनकी कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो लोग आ गए और बाथरूम खोला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि कारोबारी की कार देर रात आवास विकास कालोनी में खड़ी मिल गई है। तहरीर लेकर जांच की जा रही। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया वारदात संदिग्ध लग रही है। कारोबारी के बयान बार-बार बदल रहे हैं, वह वारदात की सही जानकारी नहीं दे रहा है।