फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Daughter of the house and offers free studies

घर और बिटिया की मुफ्त पढ़ाई का ऑफर

Thu, 04 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /वैशाली
अमर उजाला ब्यूरो /वैशाली Updated Thu, 04 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter of the house and offers free studies
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो

एक सीनियर पुलिस अफसर ने बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता के पिता से बिटिया के लिए मुफ्त शिक्षा और आवास देने का ऑफर दिया है। साथ में ‘राजनीति’ से बचने की सलाह भी दी। सरकार के ‘दूत’ के रूप में देर रात पीड़िता के घर पहुंचे इस अफसर को पिता की तरफ से यह जवाब मिला कि वह यह घोषणा सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने करें।

विज्ञापन


पिता ने साथ में यह बात भी जोड़ी कि उन्हें किसी सुविधा से पहले तीन महीने के अंदर न्याय चाहिये, वर्ना वे परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।पेशे से चालक पिता ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि वे परसों से बुलंदशहर के एसएसपी को फोन कर रहे थे लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। उन्हें लगा कि इससे पहले के एसएसपी ही सही थे जिन्होंने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


खैर, कल देर रात में एक सीनियर अफसर ने उनकी सुध ली। अफसर ने उनसे कहा कि आपको गाजियाबाद में जहां आवास चाहिए, वहां मिलेगा। आपकी बिटिया आईएएस बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जो भी शिक्षा जब तक चाहिए उसे सरकार की तरफ से मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।पिता ने बताया कि उन्होंने अफसर से कहा कि उन्हें भी बिटिया की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी तक की चिंता है।

इसलिए इस सुविधा की उन्हें दरकार है लेकिन इससे भी ज्यादा दरकार तीन महीने में न्याय मिलने की है। अफसर ने कहा कि फरार आरोपियाें को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।पिता ने सीनियर अफसर से मांग की कि अगर उन्हें कुछ पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए जाएं तो वे हाईवे पर आरोपियों को पकड़वा सकते हैं।

पिता का कहना है कि उन्होंने अपराध के इस ट्रेंड को समझ लिया है कि कैसे वे गाड़ियों को रोककर शिकार को फंसाते हैं। उनके साथ में अगर पुलिसकर्मी हों तो वे हाईवे का राउंड लगाकर ऐसे अपराधियों को पकड़वाने में सहायक हो सकते हैं। इस बात के लिए सीनियर अफसर तैयार नहीं हुए।   



पिता ने कहा- मैं पहले आम आदमी हूं
पीड़िता के घर कई दलों के लोग पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादा संख्या भाजपाइयों की है। भाजपा नेता वहां यह जरूर बोलते हैं कि पीड़ित परिवार भाजपा से है। इस बारे में पिता ने कहा कि उनके एक भाई भाजयुमो में पूर्व मंडल मंत्री रहे हैं।

इस कारण भाजपा से लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के परिप्रेक्ष्य में यह नहीं देखा जाना चाहिए कि मैं किस पार्टी का हूं। मैं पहले एक आम आदमी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed