{"_id":"58b82e7f4f1c1bc8528307fc","slug":"prv-does-not-have-the-right-to-deduct-the-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी के पास चालान काटने का अधिकार नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीआरवी के पास चालान काटने का अधिकार नहीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। यूपी-100 की पीआरवी के पास वाहनों के चालान काटने का अधिकार नहीं है। यूपी पुलिस ने यूपी-100 के ट्वीटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दरअसल, यूपी-100 पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ लोग शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि चौराहे-तिराहे और गलियों में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर उनसे उगाही कर रहे हैं। लोग जब पुलिसकर्मियों से कहते हैं कि वह उनका चालान काट दें तो पुलिसकर्मी उन्हें डरा-धमकाकर या तो वहां भेज देते हैं या पैसे लेकर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास चालान बुक नहीं होती और न ही उन्हें चालान काटने का अधिकार है। यूपी पुलिस ने ट्वीट किया है कि अगर पीआरवी पर तैनात कोई पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग के नाम पर परेशान कर पैसे मांगे तो इसकी शिकायत यूपी-100 पर कर सकते हैं। इस संबंध एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार का कहना है कि पीआरवी पर तैनात कोई पुलिसकर्मी अगर ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये हैं पीआरवी के काम
यूपी-100 से सूचना प्राप्त कर घटनास्थल पर पहुंचना, हाईवे, अपने प्वाइंट क्षेत्र में गश्त करना और घायलों को इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाना आदि।