{"_id":"58b06d334f1c1b0511b243be","slug":"property-worth-millions-on-the-occupation-sport","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की प्रापर्टी पर ‘कब्जे का खेल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की प्रापर्टी पर ‘कब्जे का खेल’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
ground
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर रोड स्थित बाग भटियारी कालोनी की कुछ जमीन पर अब मालिकाना हक का ‘खेल’ शुरू हो गया है। दो पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। एक पक्ष ने इस मामले में नगर आयुक्त से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी भी इस खेल में शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर निगम को भेजे पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि बाग भटियारी में उनकी जमीन पर कुछ किराएदार हैं। लंबे समय से रहते चले आ रहे यह किराएदार अब जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि इसके लिए नगर निगम के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर वह हाउस टैक्स अपने नाम से लगवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। दूसरी ओर अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि वे इस मामले की जांच कराएंगे और निगम कर्मचारी या अन्य कोई भी जो दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन