फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Production house looted operators strove

मारपीट कर प्रोडक्शन हाउस संचालक को लूटा

Sun, 19 Feb 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Production house looted operators strove
शैलेश - फोटो : अमर उजाला
 इंदिरापुरम गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के पास शुक्रवार रात हथियारबंद तीन बदमाशों ने प्रोडक्शन हाउस संचालक के साथ लूटपाट की। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बदमाश सोने की चेन, दो अंगूठी, आईफोन और पर्स लूटकर भाग गए। आरोप है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पीसीआर वैन थी, लेकिन पुलिस वालों को पता तक नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शक्तिंखड-4 निवासी शैलेंद्र कौशिक इंदिरापुरम में ही अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। पिछले कुछ दिन से उनकी मां बीमार हैं और दिल्ली के दीप मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अस्पताल से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी गेट पर आटो से उतरकर वह पैदल गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की ओर आ रहे थे। यहां उनकी पत्नी कार लेकर उनका इंतजार कर रही थीं। वह एनएच-24 से नीचे उतरकर गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के सामने पहुंचे थे कि तीन युवकों ने उन्हें नहर रोड की झाड़ियों के अंदर खींच लिया।

एक युवक ने उनकी गरदन पर चाकू लगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। अन्य दो युवकों ने उनकी चेन, दो अंगूठी, आईफोन और पर्स निकाल लिया। उन्होंने विरोध किया तो तीनों ने लात घूंसों से उन्हें पीटा। मारपीट में सिर पर चोट लगने से वे बेहोश हो गए।

करीब 15 मिनट बाद जब उन्हें होश आया तो युवक वहां से भाग चुके थे। वह रिक्शा लेकर कुछ दूरी पर पहुंचे जहां पत्नी कार लेकर खड़ी थीं। पत्नी और एक दोस्त की मदद से उन्हें पास के अवंतिका अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके सीने, सिर और पैर में गुम चोटें आईं हैं। शैलेंद्र का आरोप है  कि घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर पीसीआर वैन खड़ी थी। इसके बावजूद पुलिस को वारदात का पता नहीं चला। सीओ इंदिरापुरम अनिल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

- वैन खड़ी रहती है नहीं करती गश्त
गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के रेजीडेंट्स ने बताया कि दो दिन पहले भी एक कोरियर ब्वॉय के साथ इसी जगह पर लूटपाट और मारपीट की गई थी। कोरियर ब्वॉय बिना पुलिस को सूचना दिए दिल्ली अपने घर चला गया था।


इसके अलावा नहर पर बनी वैशाली पुलिया के पास और एनएच-24 दोनों जगह पुलिस तैनात रहती है लेकिन गश्त नहीं करती। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश लोगों को झाड़ियों में ले जाकर लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed