फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prime Minister Housing Scheme form are selling broker

प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म बेच रहे हैं दलाल

Sat, 01 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Housing Scheme form are selling broker
housing scheme - फोटो : demo pic

प्रधानमंत्री आवास योजना दलालों के लिए कमाई का जरिया बन गई है। आवेदन के लिए मची मारामारी का फायदा उठाकर दलालों ने आवेदन फार्मों को ब्लैक में बेचना शुरू कर दिया है। एक फार्म के लिए 10 से 30 रुपये तक वसूले जा रहे हैं जबकि यह फार्म निशुल्क मिलता है। आवेदन फार्म भरवाने के लिए भी लोग पैसा वसूली कर रहे हैं।

विज्ञापन



इस योजना में अब तक करीब 7 हजार आवेदन फार्म डूडा और नगर निगम के जोनल कार्यालय में जमा हो चुके हैं। अभी 15 अक्तूबर तक इस आवासीय योजना के फार्म जमा किए जाएंगे। आवेदनकर्ताओं की बड़ी संख्या को देख निगम कार्यालय परिसर में ही दलालों ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को अवकाश की वजह से डूडा और निगम कार्यालय बंद थे, लेकिन जानकारी न होने की वजह से सैकड़ों की संख्या में लोग फार्म लेने निगम पहुंचे। ऐसे में इन दलालों ने मुंह मांगी कीमत पर फार्म बेचे। शुरुआत में एक फार्म के लिए 10 रुपये वसूले गए, लेकिन भीड़ बढ़ी तो इसकी कीमत 20 से 30 रुपये कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी जैसा ग्राहक वैसा ही पैसा वसूला गया। यही नहीं निगम कार्यालय के बाहर ही कुछ ऐसे भी लोग सक्रिय थे जो पैसा लेकर आवेदन फार्म भरवा रहे थे। एक फार्म भरवाने के लिए 20 से 40 रुपये लिए गए। अब जैसे-जैसे फार्म जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आएगी फार्म के लिए वसूली और बढ़ जाएगी।


प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन फार्म निगम और डूडा कार्यालय से निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। कोई व्यक्ति इसके लिए पैसा वसूल रहा है तो यह गलत है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोग फार्म पाने या जमा कराने के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसा न दें। -इंद्रसेन सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed