{"_id":"571a75914f1c1b6a7d8b4b6d","slug":"premchand-yadav-and-narendra-kashyap-s-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव सिंह और नरेंद्र कश्यप हुए प्रेमचंद के ‘फैन’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यादव सिंह और नरेंद्र कश्यप हुए प्रेमचंद के ‘फैन’
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना जेल में बंद काली कमाई का कुबेर यादव सिंह और बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के ‘फैन’ हो गए हैं। दोनों सलाखों में उनके उपन्यास पढ़कर वक्त गुजार रहे हैं।
जेल सूत्रों के मुताबिक, यादव सिंह पूंजीवाद के साथ जनसंघर्ष की गाथा ‘रंगभूमि’ और ग्रामीण जीवन-कृषि संस्कृति का महाकाव्य ‘गोदान’ पढ़ रहे हैं। नरेंद्र कश्यप नारी की पराधीनता पर आधारित उपन्यास ‘सेवासदन’ पढ़ रहे हैं।
इनके अलावा नरेंद्र कश्यप की पत्नी देवेंद्री अखबारों में सिर्फ हिमांशी की मौत के मामले से जुड़ीं खबरें ढूंढती हैं और फिर महिला बंदियों से उन्हें पढ़वाकर सुनती हैं। इनसे इतर, स्नैपडील कंपनी में कार्यरत दीप्ति सरना के अपहरण में बंद देवेंद्र इन दिनों धार्मिक किताबें पढ़ रहा है।
विज्ञापन
पहले वह हिटलर की बायोग्रॉफी पढ़ रहा था। जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव ने बताया कि इन बंदियों के मांगने पर जेल की लाइब्रेरी से यह किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। किताबों के अलावा यह लोग न्यूज चैनलों और अखबारों में इनके मामले से संबंधित खबरें देखते और पढ़ते हैं।
बता दें कि बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप और नोएडा घोटाले का आरोपी यादव सिंह बैरक नंबर 23बी में हैं। देवेंद्री महिला बैरक में आरुषि-हेमराज मर्डर केस में बंद नूपुर तलवार और नोएडा प्लांट आवंटन घोटाले में सजा काट रही यूपी की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव के साथ हैं।