{"_id":"5892279f4f1c1b2f3de830c6","slug":"police-play-the-car-of-the-candidate-s-son-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ‘खेल’ कर प्रत्याशी के बेटे की कार को किया सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने ‘खेल’ कर प्रत्याशी के बेटे की कार को किया सीज
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन के बेटे की लग्जरी कार पुलिस ने सीज कर दी है। खास बात यह है कि पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले को दबाकर इस प्रकरण को चेकिंग के दौरान बिना कागजात के लग्जरी कार पकड़ने का मामला बना दिया है।
बता दें कि मंगलवार को साहिबाबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन के बेटे अमजद ने दोस्त के साथ मिलकर ऑटो सवार एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़ की थी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को लग्जरी कार समेत दबोच लिया था लेकिन सियासी दबाव में पुलिस ने चार घंटे बाद ही दोनों आरोपियों को छोड़ दिया।
बुधवार को एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि कचहरी के पास चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की एक लग्जरी कार को रोका गया। पूछताछ में कार चालक अमजद ने बताया कि वह साहिबाबाद विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन का बेटा है। बगैर कागजात और कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने पर कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सियासी दबाव में छेड़छाड़ का पूरा मामला गोल कर एक नई कहानी गढ़ दी है। हालांकि बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन ने छेड़छाड़ की बात को नकारते हुए यह दावा किया कि उनके बेटे ने छात्रा से छेड़छाड़ नहीं कि थी बल्कि ऑटो चालक से बस कहासुनी हुई थी। पुलिस की कहानी में ऑटो चालक से कहासुनी का कोई जिक्र नहीं है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई पर अब सवालिया निशान लग गया है।
छेड़छाड़ नहीं, ऑटो वाले से हुई थी कहासुनी : जलालुद्दीन
साहिबबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी जलालुद्दीन का कहना है कि उनके बेटे ने किसी छात्रा से छेड़छाड़ नहीं की। मंगलवार को उसकी एक ऑटो चालक से बस कहासुनी हुई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने मिलकर उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया है। समाज की हर बहन-बेटी उनकी बेटी है, उनके बेटे पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।