{"_id":"58a09feb4f1c1b5933d842cd","slug":"police-in-the-elections-incidents-of-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चुनाव में, बदमाशों ने की वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चुनाव में, बदमाशों ने की वारदातें
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चुनाव में व्यस्त है और बदमाश लूट में। बाइक सवार लुटेरों ने तीन अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों से मोबाइल लूट लिए। तीनों ही वारदातों में पुलिस लुटेरों का सुराग लगाने में विफल है।
अहिंसा खंड एक निवासी शिवाशीष चौधरी शनिवार रात करीब पौने आठ बजे हैबिटेट सेंटर के बाहर खड़े थे। वह मोबाइल से अपने दोस्त को मैसेज भेज रहे थे। इसी बीच काली बाइक पर दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
उन्होंने थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। उधर, कौशांबी के ईडीएम मॉल के पास एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विजयनगर स्थित शिवपुरी निवासी देवेश नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। वह शुक्रवार रात को अपने दोस्त के साथ मॉल जा रहे थे। वह मोबाइल में व्हॉट्सएप मैसेज चेक कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उन्होंने रविवार को थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।
इसके अलावा जयपुरिया मॉल के पास शुक्रवार रात दोस्त के साथ खाना खाकर लौट रहे ओमवीर सिंह से बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। ओमवीर नोएडा के एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह मोबाइल पर अपने घर बात कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में लूट की शिकायत दी है।