{"_id":"570a85674f1c1b8a63c810c8","slug":"police-accused-of-tampering-with-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस से की अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धेदा गांव में शनिवार रात छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस से आरोपी पक्ष के लोगों ने अभद्रता की। पुलिस ने थाने से फोर्स मंगवाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बतादे कि धेदा गांव में दो दिन पूर्व गांव के तीन युवकों ने फब्तियां कसते गांव की युवती से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच कर युवती से मारपीट की। युवती के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गोविंदा, रोहित, मोनू, सतीश, मोहित, टोनी व ओमप्रकाश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शनिवार रात आरोपियों के घर दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी घर नहीं मिला। पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हमला बोल दिया और समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से उनके परिजनों ने अभद्रता की और गिरफ्तारी की विरोध किया। थाने से फोर्स बुलाकर मोहित, सतीश व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। जबकि चार आरोपी फरार हैं। एसओ सुबोध सक्सेना ने पुलिस से अभद्रता की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।