फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police accused of selling alcohol, Hungama

पुलिस पर शराब बिकवाने का आरोप, हंगामा

Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police accused of selling alcohol, Hungama
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

बालूपुरा मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में नारेबाजी कर हंगामा किया। उनका आरोप था कि मोहल्ले में पुलिस संरक्षण में अवैध शराब, जुआ और सट्टेबाजी का धंधा चलता है।

विज्ञापन


शराबी महिलाओं को छेड़ते हैं। विरोध पर मारपीट करते हैं। समाज सुधार समिति के बैनर तले दोपहर करीब दो बजे पुलिस ऑफिस पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि बालूपुरा मोहल्ला दलित बहुल है। लोग मजदूरी करके भरण-पोषण करते हैं। कुछ लोग पुलिस और एक कांग्रेस नेता के संरक्षण में यह धंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन


शराब पीकर मोहल्ले के कई लोग बीमार होकर मर भी चुके हैं। शराब बेचने, जुआ और सट्टा खिलवाने वालों से पुलिस 50 हजार रुपये महीना लेती है। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा पुलिस ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने उन्हें ज्ञापन दिया, जिसमें दो महिलाओं समेत 10 लोगों के नाम भी लिखे हैं, जिन पर शराब बेचने का आरोप है। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, केंद्र और यूपी के गृह मंत्रालय को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed