{"_id":"57bc8c4d4f1c1b6138d4fe19","slug":"poisonous-bike-mechanic-died-from-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘जहरीली’ शराब पीने से बाइक मैकेनिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘जहरीली’ शराब पीने से बाइक मैकेनिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : asiantown.net
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका गढ़ी में ‘जहरीली’ शराब पीने से एक बाइक मैकेनिक की मौत हो गई है। हालांकि परिजनों ने न तो पुलिस से शिकायत की है और न ही पोस्टमार्टम कराया है।मृतक फूल कुमार (35) पुत्र किशनपाल निवासी एचएन-13 कालका गढ़ी चौक सिहानी गेट था। उसके परिवार में पत्नी गीता और दो बच्चे टीनू (4) व सोनाक्षी (3) हैं। वह बाइक मैकेनिक था। गली के बाहर ही दुकान चलाता था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से शराब पीने का आदी था। वह पहले महंगी और ब्रांडेड शराब पीता था। पैसों की कमी के चलते पिछले तीन माह से वह इलाके में बिकने वाली शराब पी रहा था, जो रेक्टिफाइड केमिकल और यूरिया से बनाई जाती है। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर शराब पीने के बाद अचानक फूल कुमार के पेट में दर्द हुआ। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
बाद में उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान फेफड़ों में सूजन आने के कारण सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।मंगलवार को परिवार को सांत्वना देने पहुंचे बीजेपी नेता अतुल गर्ग ने कहा कि इलाकों में बिक रही शराब के खिलाफ पार्षद छोटे लाल की हत्या के बाद से डर के कारण कोई शराब तस्करों के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस संबंध में सीओ द्वितीय का कहना है पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
पांच माह में 9 मौतें, 20 से ज्यादा बिस्तर पर
कालका गढ़ी, कल्लूपुरा, बालुपुरा, जटवाड़ा, मोहल्ला पच्छादान और पक्का तालाब इलाके के लोगों का दावा है कि पिछले पांच माह में ‘जहरीली’ शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा बिस्तर पर हैं।
इनकी मौत का दावा
टिंकू उर्फ रिंकू निवासी बालूपुरा 20 दिन पहले
राजू निवासी कालका गढ़ी एक माह पहले
गोपाल निवासी कल्लूपुरा एक माह पहले
रवींद्र निवासी कल्लूपुरा दो माह पहले
प्रदीप निवासी बालुपुरा दो माह पहले
संजय निवासी पक्का तालाब दो माह पहले
आशीष निवासी जटवाड़ा पांच माह पहले
दिनेश निवासी मोहल्ला पच्छादान पांच माह पहले
रिंकू निवासी जटवाड़ा पांच माह पहले
‘जहरीली’ शराब की होती है होम डिलीवरी
रेजिडेंट्स ने बताया कि जानलेवा अवैध शराब की इलाके में होम डिलीवरी होती है। शराब तस्कर पुलिस को गच्चा देकर स्कूटी की डिग्गी में शराब रखकर घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। लोगों ने कहा कि इस शराब का पव्वा 25 रुपये में बिकता है। दावा है कि पक्का तालाब, कालका गढ़ी, कल्लूपुरा, बालुपुरा, जटवाड़ा, मोहल्ला पच्छादान आदि इलाकों में यह ‘जहरीली’ शराब बिक रही है।