फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Point the gun at the engineer's house robbed

गनप्वाइंट पर इंजीनियर के घर लूट

Sat, 25 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Point the gun at the engineer's house robbed
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

शिप्रा सनसिटी की विंडसर नोवा सोसायटी में एक इंजीनियर के घर में घुसे बदमाशों ने बुधवार शाम उन्हें गनप्वाइंट पर लेकर लाखों की ज्वैलरी और कैश लूट लिया।

विज्ञापन

विंडसर नोवा सोसायटी के फ्लैट संख्या 21/5 में मनु कुमार बेटे के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।

बुधवार सुबह मनु बेटे के साथ किसी काम से नोएडा गए थे। शाम करीब चार बजे वह लौटे तो देखा कि उनके फ्लैट का दरवाजा खुला है। वह अंदर पहुंचे तो दो युवक अंदर गठरी बांध रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, तभी एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। दूसरा बदमाश रॉड लेकर आया और उनके बेटे पर रॉड तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चोर गठरी बांधकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के फ्लैट से निकलते ही मनु ने शोर मचाया तो बाहर खड़े एक गार्ड ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों बदमाश सोसायटी के बाहर खड़ी एक सफेद कार में बैठकर भाग गए। मनु कुमार ने बताया कि बदमाश घर से डेढ़ लाख की ज्वैलरी, चार हजार की नगदी और अन्य सामान ले गए हैं।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।  दर्जनभर गार्ड, भागने में कामयाब रहे बदमाश: सोसायटी में करीब एक दर्जन गार्ड तैनात हैं, लेकिन कोई भी बदमाशों को पकड़ नहीं सका।

लोगों ने बताया कि कुत्तों के डर से गार्ड बदमाशों के पीछे ही नहीं दौड़े। इतना ही नहीं बदमाश जिस कार से आए वह सोसायटी के बाहर ही खड़ी थी। इस संदिग्ध कार पर भी किसी गार्ड की नजर नहीं पड़ी।


10 सीसीटीवी कैमरे निकले खराब: पुलिस ने जब सोसायटी के सीसीटीवी की जांच की तो दर्जनभर 10 सीसीटीवी कैमरे खराब निकले। इस पर पुलिस ने स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को तुरंत कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारी पीयूष मिश्रा ने बताया कि कुछ कैमरे खराब थे। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी थी। उन्हें ठीक करवा दिया गया है। मुख्य द्वार का कैमरा सही था। इसकी फुटेज पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed