{"_id":"580e55fb4f1c1bcd75bc2ab5","slug":"pappu-colony-raided-56-lpg-cylinders-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू कालोनी में छापेमारी, 56 एलपीजी सिलेंडर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पप्पू कालोनी में छापेमारी, 56 एलपीजी सिलेंडर बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी मैन से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले रसोई गैस की कालाबाजारी पर पुलिस ने सोमवार को पप्पू कालोनी में छापेमारी कर 56 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने कालाबाजारी में तीन गैस डिलीवरी मैन को हिरासत में लिया है। खाद्य और आपूर्ति विभाग की टीम भी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि लोगों शिकायत पर पप्पू कालोनी में स्कूल के पास छापा मारा गया। यहां एलपीजी सिलेंडर से लदे तीन आटो में तीन डिलीवरी मैन अवैध रूप से रीफिलिंग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने तीनों डिलीवरी मैन को हिरासत में ले लिया और 56 सिलेंडर जब्त किए।
इनमें से 10 सिलेंडर खाली और बाकी भरे हैं। एसओ साहिबाबाद ने बताया कि डीएसओ कार्यालय को मामले की सूचना दे दी गई है। उधर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने तीनों डिलीवरी मैन के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
उधर, आरोप है कि छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम ने पप्पू कालोनी निवासी मीडियाकर्मी जेपी भारद्वाज के साथ बदसलूकी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में भी जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करेंगे।
- चार सिलेंडरों से भरते थे एक खाली सिलेंडर
जांच में सामने आया है कि तीनों एक खाली सिलेंडर को भरने के लिए चार भरे सिलेंडरों का इस्तेमाल करते थे। चार सिलेंडर में से थोड़ी-थोड़ी गैस निकाल कर एक खाली सिलेंडर में भरी जाती थी। तीन मिनट में एक नया सिलेंडर तैयार कर लिया जाता था। इतना ही नहीं खाली सिलेंडरों का वजन पूरा दिखाने के लिए वेइंग मशीन में छेड़छाड़ की थी, जिसकी वजह से सिलेंडर का वजन पूरा निकलता था।