{"_id":"57bc8af64f1c1bc21fd500fc","slug":"online-drug-dealers-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन नशीली दवा बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन नशीली दवा बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
आनलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-विदेश में ऑनलाइन नशीली दवाइयां बेचने वाले गिरोह को पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी एसयूवी गाड़ी से लाखों रुपये की नशीली दवाइयां, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के लोगों से पूछताछ कर रही है। दवाइयों की कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाला गिरोह दवाओं के साथ मोहन नगर से निकलेगा। इसके आधार पर पुलिस ने मोहन नगर मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी। दोपहर में एक एसयूवी गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए उसे रोका। गाड़ी की जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में दवाइयां मिलीं। ड्रग अफसरों ने दवाइयों की जांच की तो पैकेटों में नशीली दवाइयां निकलीं।
विज्ञापन
पुलिस ने अविनाश, जितेंद्र, यमन और कमल को हिरासत में ले लिया। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनके गिरोह में कई और लोग शामिल हैं। उनके ठिकाने पर दबिश देकर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन विदेशों में बेचते थे दवाइयां
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह दिल्ली से नशीली दवाई खरीदते थे। जिन्हें ऑनलाइन देश-विदेश में बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि अपनी साइट बना रखी थी। जिससे वह अपने ग्राहकों से कांटेक्ट करते थे। ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर देते थे, उन्हें वह कोरियर के जरिए दवा भेजते थे।
जिला औषधि निरीक्षक विवेक कुमार यादव ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ औषधि अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। टीम में एडीसनल ड्रग कमिश्नर राजेश श्रीवास्तव, ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार यादव, निरीक्षक जुनाब अली व दीपा लाल शामिल रहीं।