{"_id":"5820d26e4f1c1ba16fb3778f","slug":"office-hostage-looted-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफिस में प्रापर्टी डीलर को बंधक बना लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आफिस में प्रापर्टी डीलर को बंधक बना लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला मोदीनगर
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रपुरी कालोनी में सोमवार को दिनदहाड़े आफिस में ही प्रापर्टी डीलर और उसके दोस्त को बंधक बनाकर दो बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाश दोने से सोने की चेन, तीन अंगूठी और 58 हजार की नगदी लूट ले गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
देवेंद्रपुरी नई कालोनी निवासी राजीव राठी का महेंद्रपुरी कालोनी के पास राठी प्रापर्टी के नाम से आफिस है। उनके दोस्त कपड़ा मिल कालोनी निवासी सौरभ गर्ग की यहां से कुछ ही दूरी पर गर्ग कंफेक्शनरी की दुकान है। सोमवार शाम करीब सवा पांच सौरभ गर्ग राठी के आफिस में बैठे थे।
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों बदमाश आफिस में घुस आए और पिस्टल दिखाकर राजीव राठी और सौरभ गर्ग को धमकाया। बदमाशों ने दोनों को हाथ पैर टेप से कुर्सी में बांध दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने राठी के बैग में रखे 42 हजार रुपये, सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठी और सौरभ गर्ग से 16 हजार की नगदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह दोनों ने खुद को बंधनमुक्त किया और शोर मचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बदमाश महेंद्रपुरी कालोनी की ओर फरार हुए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा, निवाड़ी रोड चौकी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
12 दिन में यह दूसरी वारदात
प्रापर्टी डीलर राजीव राठी ने बताया कि बदमाशों का हुलिया 12 दिन पहले सतीश पार्क कालोनी के पास ड्राइक्लीन मालिक शशिकांत से लूट करने वाले लुटेरों से मेल खाता है। एक बदमाश लंबा था और दूसरे का कद छोटा था। 12 दिन में इस गिरोह ने यह दूसरी वारदात की है।