{"_id":"589cc1a24f1c1b8a5f378d5a","slug":"nrhm-scam-will-run-against-former-cmo-of-varanasi-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला: वाराणसी के पूर्व सीएमओ के खिलाफ चलेगा मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरएचएम घोटाला: वाराणसी के पूर्व सीएमओ के खिलाफ चलेगा मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Feb 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के पूर्व सीएमओ रहे डा. अब्दुल हलीम और दवा कारोबारी श्याम नारायण गुप्ता के खिलाफ कोर्ट ने चार्जफ्रेम की कार्रवाई कर दी है। ऐसे में दोनों आरोपियों के खिलाफ अब कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में मुकदमा चलाए जाने के पर्याप्त सबूत माने हैं।
सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में बृहस्पतिवार को आरोपी कोर्ट में पेश हुए। सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने किस प्रकार आपसी सांठगांठ करके एनआरएचएम योजना के फंड में बंदरबांट की थी।
विशेष न्यायाधीश ने दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के आदेश जारी कर दिए। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए अब 21 मार्च की तारीख नियत की है। इस तारीख पर सीबीआई अपना पहला गवाह कोर्ट केसमक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन
उधर, एनआरएचएम के ही एक अन्य मामले में पूर्व सीएमओ डा. अमरनाथ सिंह कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में सीबीआई ने अपने गवाह के रूप में हेल्थ डिपार्टमेंट के सचिव जेपी सिंह को कोर्ट में पेश किया। गवाह ने बताया कि उन्होंने ही आरोपी सीएमओ के खिलाफ अभियोजन दर्ज किए जाने की अनुमति दी थी।