{"_id":"58a2046e4f1c1b1235d852f6","slug":"now-asiane-in-the-name-of-getting-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘आशियाने’ के नाम पर हो रही ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब ‘आशियाने’ के नाम पर हो रही ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Feb 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये मिलने की अफवाह के बाद अब प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। शहर की कई कालोनियों में शातिर ठग लोगों से 100-100 रुपये एेंठ कर उन्हें आशियाने का सपना दिखा रहे हैं और वहीं प्रशासन इस पूरे मामले से बेखबर है।
ये ठग लोगों को न कोई रसीद दे रहे हैं और न ही कोई पर्ची, बस 100 रुपये लेकर पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने का ख्वाब दिखा रहे हैं। विवेकानंद फ्लाइओवर के नीचे रह रहे 100 से अधिक लोगों ने मुफ्त में आवास मिलने के नाम पर किसी अनजान को 100-100 रुपये दे दिए।
इस ठगी का शिकार ज्यादातर महिलाएं हो रही हैं। विवेकानंद नगर की झुग्गियों में रह रहीं महिलाएं इस मकड़जाल में फंस रही हैं। शाहिदा खातून ने बताया कि 100 रुपये देने पर फार्म भरे जा रहे हैं। यह फार्म कहां जमा होगा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को मकान दिया जाएगा। हालांकि न तो कोई रसीद दी जा रही है और न ही यह बताया जा रहा है कि मकान कब मिलेगा। हर कोई एक दूसरे की देखादेखी फार्म भर रहा है।
सबीना ने कहा कि 100 रुपये में क्या जाता है, यही सोचकर हम लोग फार्म भर रहे हैं। क्या मालूम कुछ भला हो जाए। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवंबर तक ही फार्म भरे गए थे।
वर्तमान में वैसे भी आचार संहिता लगे होने की वजह से न तो कोई नई योजना आई है और न ही किसी तरह का कोई फार्म भरवाया जा रहा है। ऐसे में गरीबों को मकान की लालच में सौ-सौ रुपये ठगे जा रहे हैं।