फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nithari case: Koli's plea to summon witnesses had

निठारी कांड: गवाहों को तलब करने की कोली ने लगाई अर्जी

Tue, 17 Jan 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nithari case: Koli's plea to summon witnesses had
court shimla
चर्चित निठारी कांड के एक मामले में मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने कुछ गवाहों को कोर्ट में तलब करने की अर्जी लगाई है। कोली का कहना है कि सीबीआई ने इन गवाहों के बयान नहीं कराए। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सीबीआई से जवाब देने को कहा है। सुनवाई अब 18 और 22 जनवरी को होगी। 
विज्ञापन


सोमवार को निठारी कांड के दो मामलों की सुनवाई थी। डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आरोपी सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। जमानत पर चल रहा दूसरा आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर भी कोर्ट में पेश हुआ।
विज्ञापन


एक मामले में कोली ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि उसके मामले में कुछ ऐसे गवाह भी हैं, जिनके नाम तो लिस्ट में थे, मगर सीबीआई ने उनकी गवाही नहीं कराई। इनमें से कुछ गवाहों को कोली ने कोर्ट में तलब किए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने इसके लिए कोर्ट से दो दिन का समय मांगा। अभियोजन की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अब 18 जनवरी और दूसरे मामले में 22 जनवरी की तारीख निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed