फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar ethnic conflict, stones, several injured in firing

मुरादनगर में जातीय संघर्ष, पथराव, फायरिंग में कई घायल

Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar ethnic conflict, stones, several injured in firing
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव में दो पक्षों में रविवार रात जातीय संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। गांव में तनाव है, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गांववालों ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब डेढ़ माह से ‘टशनबाजी’ में विवाद चल रहा है। रविवार सुबह अलग-अलग जाति के सनी और निखिल के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुरादनगर थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


तब मामला शांत हो गया था, लेकिन रात करीब 8 बजे दोबारा फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने जाति पूछ कर लोगों से मारपीट की। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। घटना में अखिल, अरुण, मुखिया, सनी, निखिल आदि लोग घायल हुए हैं।


अरुण को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस बल तैनात है। गांव में अब शांति है। देर रात तक और कोई तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed